रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिए है। भारतीय रेलवे ने अलग -अलग विभागों में कुल 32,438 पदों पर भर्ती निकली है। जो सरकारी स्थायी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। नोटिफिकेशन की मुख्य जानकारी निम्नलिखित है :
पद विवरण और विभाग
रेलवे भर्ती महत्वपूर्ण पदों की जानकारी दी गई हैं:
पद | विभाग | रिक्तियां |
पॉइंट्समैन | ट्रैफिक | 5058 |
सहायक (ट्रैक मशीन) | इंजीनियरिंग | 799 |
सहायक (ब्रिज) | इंजीनियरिंग | 301 |
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV | इंजीनियरिंग | 13187 |
सहायक पी-वे | इंजीनियरिंग | 247 |
सहायक (सी एंड डब्ल्यू) | मैकेनिकल | 2587 |
सहायक टीआरडी | इलेक्ट्रिकल | 1381 |
सहायक (एस एंड टी) | एस एंड टी | 2012 |
सहायक लोको शेड (डीजल) | मैकेनिकल | 420 |
सहायक लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) | इलेक्ट्रिकल | 950 |
सहायक ऑपरेशन्स (इलेक्ट्रिकल) | इलेक्ट्रिकल | 744 |
सहायक टीएल और एसी | इलेक्ट्रिकल | 1041 |
सहायक टीएल और एसी (वर्कशॉप) | इलेक्ट्रिकल | 624 |
सहायक (वर्कशॉप) | मैकेनिकल | 3077 |
कुल | – | 32438 |
मुख्य तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 23 जनवरी 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 22 फरवरी 2025
पात्रता मापदंड
- योग्यता: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
- आयु सीमा:
- सामान्य (यूआर): 18 से 33 वर्ष
- ओबीसी: 18 से 36 वर्ष
- एससी/एसटी: 18 से 38 वर्ष
चयन प्रक्रिया
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी 1)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
- दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आवश्यकताएँ
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
- 35 किलोग्राम वजन को 100 मीटर तक 2 मिनट में ले जाना होगा।
- 1 किलोमीटर दौड़ को 4 मिनट 15 सेकंड में पूरा करना होगा।
महिला उम्मीदवारों के लिए:
- 20 किलोग्राम वजन को 100 मीटर तक 2 मिनट में ले जाना होगा।
- 1 किलोमीटर दौड़ को 5 मिनट 40 सेकंड में पूरा करना होगा।
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹18,000 का वेतन मिलेगा, साथ ही रेलवे नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
आवेदन कैसे करें
पात्र उम्मीदवार 23 जनवरी 2025 से आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड किए गए हैं।